“भगत सिंह के सपने एवं आधुनिक भारत” विषय पर होगी चर्चा

0
215

Faridabad: भगत सिंह, राजगरू व सुखदेव के 87 वें बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर 22  मार्च को “भगत सिंह के सपने एवं आधुनिक भारत” विषय पर नगर निगम ऑडोटोरियम मे सेमीनार का आयोजन किया जाऐगा. आयोजन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा व सीआईटीयू संयुक्त तौर पर करेंगे.

यह निर्णय उपरोक्त संगठनो की रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के सचिव यू.एम.खॉन की अध्यक्षता मे सेक्टर-7 स्थित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला कार्यालय मे हुई मीटिंग मे लिया गया. सेमीनार के मुख्य वक्ता भगत सिंह पर शौधकर्ता डा.रधबीर सिंह व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लाम्बा होंगे. मीटिंग मे सभी ट्रेड यूनियनों के नेताओं व समाज के जागरूक एवं प्रगतिशील विचारकों और गणमान्य नागरिको को सेमीनार मे आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया. सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लाम्बा, वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान अशोक कुमार, सचिव युद्ववीर सिंह खत्री, परमाल सिंह, रमेशपाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान नवल सिंह नर्वत, सचिव यूएम खॉन, हरप्रसाद व सीटू हरियाणा के नेता कामरेड शिव प्रसाद आदि उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here