योगी ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला, सपा और बसपा पर लगाया आरोप

    0
    627

    By Jiopost.com

    Lucknow: गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ ने बदायूं में आयोजित भाजपा प्रत्याशी महेश चन्द्र गुप्ता के समर्थन में रैली में कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, कृषि एवं परम्परागत उद्योगों के लिए जाना जाता है। जब से प्रदेश में बसपा और सपा की सरकार आयी है तभी से प्रदेश अपनी पहचान खो दी है। यह संकट कहीं और से नहीं पिछले 14 वर्षों में सपा और बसपा के कुशासन के कारण पैदा हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील किया की इस मौके को हाथ से जाने न दे और भाजपा को जीता कर प्रदेश की एक अलग पहचान बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति ने प्रदेश में अराजकता एवं दंगे दिए, माताओं और बहनो की इज्जत खतरे में पड़ी, किसान तबाह हुआ, नौजवान बेरोजगार हुआ। सत्ता के संरक्षण में खनन माफिया हावी हुए, परम्परागत उद्योग बन्द हुआ।

    योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसे केन्द्र में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को सर्वांगीण विकास पथ पर ले जा रही है। गांव-गरीब, किसान-नौजवान को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बना रही है और उनका क्रियान्वयन और  देश को सुरक्षा प्रदान करके आतंकवाद के मामले जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य कर रही है, वैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार लाईए।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके लिए भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र 2017 में किसान, व्यापारियों, नौजवानो को स्थान दिया है। सत्ता में आने पर लघु एवं मध्यम किसानो का कर्ज माफ होगा, हर खेत को पानी और हर हाथ को काम दिया जाएगा। बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए हर विद्यालय में एण्टी रोमिया स्क्वाड तैनात होगा। देवी अहिल्या बाई कन्या योजना में स्नातक तक की शिक्षा बालिकाओं को मुफ्त होगी।

    योगी ने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि जिन लोगों ने 14 वर्षों में प्रदेश के लोगों की भावना का अपमान किया, आपकी सुरक्षा पर सेंध लगाई, आपका विकास अवरूद्ध किया, माताओं-बहनो की इज्जत खतरे में पड़ी, गरीबों, दलितों, व्यापारियों को सामूहिक पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा, उन्हें कतई वोट न दें। भारतीय जनता पार्टी आपके विकास और सुरक्षा के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here