रालोसपा नौ अगस्त को संपूर्ण क्रांति दिवस के तहत करेगी चक्का जाम

0
797
upendra kushwaha

NEW DELHI: केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी आक्रोश दिखाओ, शिक्षा बचाओ के तहत चक्का जाम करेगी.

बिहार में बिगड़ती हुई शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ रालोसपा प्रदर्शन कर रही है. आक्रोश दिखाओ, शिक्षा बचाओ के तहत रालोसपा बिहार सरकार की शिक्षा नीति का विरोध कर रही है और उसमें संसोधन की मांग कर रही है. पार्टी 1 अगस्त को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेगी. इसके बाद 9 अगस्त को पार्टी बिहार में संपूर्ण क्रांति दिवस के तहत चक्का जाम कर अपना विरोध प्रदर्शन करेगी.

यहाँ बता दें कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी 15 अक्टूबर पटना के गांधी मैदान में महारैली कर आक्रोश दिखाएगी. पार्टी की तरफ से आक्रोश दिखाओ, शिक्षा बचाओ महारैली में पार्टी अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे.

JAHANGIR KHAN, RLSP

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जहांगीर खान ने बताया कि ‘रालोसपा 1 अगस्त को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेगी जिसमें आगामी चुनाव और गांधी मैदान में होने वाली आक्रोश दिखाओ, शिक्षा बचाओ महारैली की तैयारियों पर चर्चा करेगी. इसके साथ ही नौ अगस्त को बिहार में होने वाले संपूर्ण क्रांति दिवस को लेकर भी पार्टी अपनी रणनीति तय करेगी.’

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here