विमुक्त जनजाति के कबीलों का स्वतंत्रता दिवस फरीदाबाद में मनाया गया

0
338
raajkumar saini

फरीदाबाद: अखिल भारतीय विमुक्त एवं घुमन्तू जनजाति वेलफेयर संघ, हरियाणा के द्वारा 31 अगस्त 2017 को 66 वा मुक्ति दिवस (विमुक्त जनजाति के 193 कबीलों का स्वतंत्रता दिवस) फरीदाबाद में बड़ी धूमधाम से मनाया गया.

मुख्य अतिथि की रूप में कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने हिस्सा लिया. विशिष्ठ अथिति के रूप में बीजेपी एस सी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक मेंढे और गुलाबो सपेरा (पद्मश्री अवार्डी) नें हिस्सा लिया. आयोजकों का दावा है कि बारिश होने बावजूद लगभग 10 हजार लोगों ने इस सम्मलेन में हिस्सेदारी की.

संगठन के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष मास्टर जिले सिंह जी द्वारा एक माँगपत्र सांसद राजकुमार सैनी को सौपा गया. जिसमे कहा गया कि-

– विमुक्त एवम घूमन्तू जनजाति के लोगो को स्वतंत्रता सेनानी वंशज घोषित किया जाये.

– विमुक्त एवम घुमन्तू जनजाति के लोगो को 10% अलग से विमुक्त घुमन्तु जनजाति के नाम से आरक्षण दे जो कि शैक्षिक, आर्थिक एवम राजनैतिक स्तर पर लागू हो ताकि यह कबिले के लोग भी देश की विकास की दौड़ में बराबर आ सके.

-विमुक्त एवं घुमन्तू जनजाति के लोगो के बच्चो को आवासीय स्कूलो का निर्माण जिला स्तर पर करें और उसका सारा खर्च केंद्र/राज्य सरकार वहन करे.

-विमुक्त एवम घुमन्तु जनजाति का अलग से स्थायी आयोग का गठन करे. जिसकी शाखा हर राज्य व जिला स्तर पर कार्य करे.

-आधुनिकरण तथा वाइल्ड एक्ट के कारण इन कबीलो के लोगो का रोजी-रोटी छिन गयी हैं. सरकार इन लोगो आत्म निर्भर बनाने के लिए रोजगार की ट्रेनिंग करवाने के लिए ट्रेनिंग सेंटरों का निर्माण करे.

– सरकार विमुक्त एवम घुमन्तू जनजाति के विकास के लिए अलग से बजट आरक्षित करे

मुख्यअतिथि सांसद राजकुमार सैनी ने ने माँगपत्र को भारत सरकार के सामने रखकर उसको पूरा करने का आश्वाशन दिया है.

कार्यक्रम में संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम उत्तर प्रदेश प्राभारी डॉ राजेन्द्र प्रताप सिंह राना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव बालक राम बारिया, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री लालचंद जी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रानू सिंह , महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुना छारी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कृपा शंकर, मध्य प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिशोदिया, महाराष्ट्र अध्यक्ष शिव चरण शेरावत , महासचिब डी सी राठौर, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हीरा लाल कालबेलिया के अलावा संगठन के हजारों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here