यूपी में पाल, बघेल समाज करेगा भाजपा का प्रचार…

    0
    475

    By Jiopost.com

    Lucknow: अखिल भारतीय पाल बघेल महासभा उत्तर प्रदेश ने भारतीय जनता पार्टी की नीति-रीति में आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा का समर्थन करने की घोषणा की है।

    भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित को पार्टी के समर्थन में पत्र सौंपते हुए अखिल भारतीय पाल बघेल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सोबरन पाल पहलवान ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के सबका साथ-सबका विकास प्रभावित होकर हम भाजपा के साथ हैं ताकि उ0प्र0 का विकास हो सके।

    पाल, बघेल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पाल बघेल समाज 2017 में भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाने के लिए संकल्पित है। उत्तर प्रदेश की जातिवादी, भ्रष्टाचारी और माफिया संरक्षण वाली सरकारों ने प्रदेश के विकास के सारे रास्ते बंद कर रखे हैं। नौकरियों में भ्रष्टाचार से युवा परेशान है। उत्तर प्रदेश का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। पाल, बघेल समाज उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार से लेकर पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएगा और प्रदेश में कमल खिलाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here