भाजपा में शामिल हुआ सपा का ये नेता

    0
    174

    Jiopost.com

    Lucknow: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रधान को सैकडों समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। सपा के प्रदेश सचिव निदेशक सहकारिता केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार लोकेश कुमार सैनी एवं हरदोई जिले के पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश द्विवेदी को सैकडों समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल किया।

    शुक्ल ने सभी को भाजपा पट्टिका पहनाते हुए कहा कि विश्व के सबसे बडे राजनीतिक दल में अंत्योदय की विचारधारा से जुड़ने पर आप सभी का स्वागत है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष को भाजपा परिवार में शामिल किया। त्रिवेदी ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष जगत नारायण मौर्य को सैकडों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल करते हुए कहा कि भाजपा के लिए पार्टी से बढकर देश है और देश को सबल बनाने के लिए भाजपा से जुडने वाले प्रत्येक व्यक्ति का भाजपा में स्वागत है।

    रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ राज बहादुर मौर्य, गया प्रसाद पटेल, ओम प्रकाश सिंह पटेल, विजय कुमार सोनी, सौरभ सहित सैकड़ो समर्थक भाजपा परिवार में शामिल हुए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here