अनुभव सुखीजा बने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी युवा के प्रदेश संयोजक

0
555
RLSP
युवा लोक समता के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव पप्पू सिंह और राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा प्रदेश के सह प्रभारी अजय कुशवाहा अनुभव सुखीजा को पात्र देते हुए.

Faridabad: केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने फरीदाबाद सेक्टर 10 निवासी अनुभव सुखीजा को हरियाणा प्रदेश का युवा मोर्चा का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है. 16 जुलाई 2018 को नई दिल्ली में पार्टी के कार्यालय 78 लोधी इस्टेट में युवा लोक समता के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव पप्पू सिंह और राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा प्रदेश के सह प्रभारी अजय कुशवाहा की मौजूदगी में उनको यह जिम्मेदारी दी गयी.

अनुभव सुखीजा ने अपने मनोनय पर रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, युवा लोक समता के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. कामरान, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव पप्पू सिंह, राष्ट्रीय सचिव व  हरियाणा के प्रभारी केशव झा को धन्यवाद देते हुए कहा है कि पार्टी नें जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा और हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करुगा.

RLSP
युवा लोक समता के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव पप्पू सिंह और राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा प्रदेश के सह प्रभारी अजय कुशवाहा अनुभव सुखीजा को पात्र देते हुए.

वहीँ युवा लोक समता के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा के सह प्रभारी अजय कुशवाहा ने कहा कि अनुभव सुखीजा जैसे जुझारू साथी को हरियाणा का प्रदेश संयोजक बनाये जाने से युवा लोक समता का हरियाणा में जनाधार बढेगा और पार्टी मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी हरियाणा के गरीबों, किसानों, मजदूरों, शोषितों और वंचितों के हक़ की लड़ाई लड़ने का काम करेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here