स्वच्छ फरीदाबाद के लिए दौड़े चालीस हजार

0
168

Faridabad: फरीदाबाद सेक्टर-12 में सुरक्षित एवं स्वच्छ फरीदाबाद के लिए हरियाणा की स्वर्ण जंयती के उपलक्ष्य में फरीदाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा फरीदाबाद मैराथन 2017 का सफल आयोजन किया गया. मैराथन को कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार, विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार व पुलिस आयुक्त डा0 हनीफ कुरैशी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया इस मैराथन दौड में लगभग चालीस हजार लड़के व लड़कियों ने हिस्सा लिया।

मैराथन के आयोजन में कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार, विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार, सीमा त्रिखा, मुख्य संसदीय सचिव, हरियाणा सरकार, मूलचंद शर्मा विधायक बल्लबगढ़, पुलिस आयुक्त डा0 हनीफ कुरैशि, राजश्री संयुक्त पुलिस आयुक्त, विक्रम कपूर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, विरेन्द्र विज डी.सी.पी सैन्ट्रल, भूपेन्द्र सिंह डी.सी.पी बल्लबगढ़, इंद्रजीत मेहता मुख्य न्यायधीश फरीदाबाद, डी.सी समीरपाल सरों, सोनल गोयल नगर निगम कमिश्नर, जिला परिषद के चेयरमेन विनोद चैधरी, भूमि सुधार एंव विकास निगम कारपोरेशन के चेयरमेन अयज गौड़, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष गोपाल शर्मा आदि

इस आयोजन में शहर के उद्योगपति के.सी लखानी, राजीव चावला, एच.के बत्रा, राजीव चावला, मार्गदर्शन संस्था से तरूण गुप्ता, व मंच संचालक मशहूर कवि दिनेश रघुबंशी ने किया. पुलिस आयुक्त डा0. हनीफ कुरैशी के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट के सभी अधिकारी व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे.

इस मैराथन में शामिल लोगो का उत्साह बढाने के लिए फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर, मशहूर गायिका रिचा शर्मा, गायक शंकर साहनी, सोना महापात्रा, हरियाणा के पाप सिंगर एमडीकेडी, महावीर गुडडू ने अपनी-अपनी प्रस्तुति पेश की.  छात्र-छात्राओं ने अपने नृत्य एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये.

हरियाणा की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में 21 किलोमीटर मैराथन दौड में लड़को में प्रथम स्थान पर विकास, दूसरे स्थान पर लक्ष्मण, चैथे स्थान पर धर्मेन्द्र, पाचवें स्थान पर संजय, छठवें स्थान पर सचिन रहे.

लड़कियों में प्रथम स्थान पर वर्षा सिंह, दूसरे स्थान पर लक्ष्मी, तीसरे स्थान पर नीतू, चौथे स्थान पर पियंका, पाचवें स्थान पर डा0 सीमा, छठवें स्थान पर चारू कपूर रही.

11 किलोमीटर मैराथन दौड़ में लडको में प्रथम स्थान पर रोहित वर्मा, दूसरे स्थान पर राहुल, तीसरे स्थान पर पारस कुमार, चौथे स्थान पर रोहित, पाचवें स्थान पर यशबीर व छठवे स्थान पर गजेन्द्र रहे लडकियों में प्रथम स्थान पर पूजा दूसरे स्थान पर सरोज, तीसरे स्थान पर रीनू, चौथे स्थान पर पूजा डागर, पाचवें स्थान पर राखी, छठवें स्थान पर ललिता रही जिनको पुरस्कार में पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले को 51000/-रू0, 31000/-रू0 व 21000/-रू0 दिये व चोथे, पाचवें, छठवें स्थान पर आने वाले प्रत्येक लड़के-लड़कियों को 11000/-रू0 देकर पुलिस आयुक्त डा0 हनीफ कुरैषी ने सम्मानित किया.

इस अवसर पर विपुल गोयल ने कहा कि मैराथन दौड़ 2017 गौरवमय हरियाणा के 50 साल पूरे होने पर आयोजित किया गया है जोकि हरियाणा में चार चांद लगाने के समान है। उन्होने यह भी कहा कि यह फरीदाबाद पुलिस की तरफ से एक सराहनीय कार्य है.

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मौजूद सभी को स्वच्छ रहने व अपने फरीदाबाद शहर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई व कहा कि मैराथन का अर्थ केवल दौड़ना ही नही होता है. इसमें किसी लक्ष्य को लेकर दौडा जाता है.

बालीवुड अभिनेता शाक्ति कपूर ने अपने अंदाज में युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि यह दौड़ भ्रष्टाचार के खिलाफ है इसलिए पूरी ताकत के साथ दौड़ना चाहिए और फरीदाबाद पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि यह फरीदाबाद पुलिस की तरफ से किया गया गर्व का कार्य है. हरियाणवी पाप सिंगर एमडीकेडी ने भी युवाओं में अपने गानों के जरिए जोश भरने का प्रयास किया. पुलिस आयुक्त ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here