महात्मा सावित्री बाई फुले सेवा समिति फरीदाबाद के तत्वाधान में

    0
    486

    [10:39 AM, 1/25/2017] News Portal 2: महात्मा सावित्री बाई फुले सेवा समिति फरीदाबाद के तत्वाधान में #माता सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका# का 186वां जयंती समारोह में मुख्य अतिथि श्री नायब सिंह सैनी (श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री) का स्वागत करते हुए सैनी, कुशवाहा, मौर्य, शाक्य समाज के लोग।
    [10:47 AM, 1/25/2017] News Portal 2: ऑडिटोरियम के बाहर हरियाणा पैरेंट्स फोरम फॉर एजुकेशन ने सरकारी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। फोरम ने श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया। इस संबंध में मंत्री श्री सैनी ने अभिभावकों से कहा की इस विषय पर वह मुख्यमंत्री जी से बात करेंगे।
    [10:47 AM, 1/25/2017] News Portal 2: स्टार प्रचारको में शामिल हुए योगी, नाराजगी दूर करने की कोशिश
    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने उ0प्र0 विधानसभा चुनाव 2017 के लिए प्रथम चरण तथा द्वितीय चरण के लिए वरिष्ठ नेतागणों की सूची स्टार प्रचारक के रूप में मुख्य र्निवाचन आयुक्त को भेजी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पार्टी के 40 वरिष्ठ नेताओ का नाम दिया गया। अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरूण जेटली, वेंकैया नायडू, रामलाल, स्मृति जुबिन ईरानी, ओम प्रकाश माथुर, केशव प्रसाद मौर्य, कलराज मिश्र, उमा भारती, शिवराज सिंह चैहान, वसुन्धरा राजे सिंधिया, पीयूष गोयल, डा0 महेश शर्मा, योगी आदित्यनाथ, डा0 संजीव बालियान, राम बिलास पासवान, मुख्तार अब्बास नकवी, हेमा मालिनी, जनरल वीके सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, संतोष गंगवार, शिव प्रकाश, सुनील बंसल, राजवीर सिंह, कौशल किशोर, मनोज तिवारी , स्वामी प्रसाद मौर्य, एसपी सिंह बघेल, हुकुम सिंह, डा0 रामशंकर कठेरिया, रविकांत गर्ग, भूपेन्द्र यादव, बीएल वर्मा, मेनका गांधी, नरेन्द्र कश्यप, अवतार सिंह भड़ाना और लोकेश प्रजापति।
    टिकेट वितरण सहित स्टार प्रचारकों में भी सभी जातियों के नेताओ को साधने की कोशिश की गयी है। इसमें ब्राह्मण, ठाकुर, मौर्य, गुर्जर, प्रजापति, दलित, मुस्लिम, यादव, वैश्य आदि जातियां शामिल है।
    [10:48 AM, 1/25/2017] News Portal 2: बसपा सुप्रीमों अस्तित्व की अंतिम लड़ाई के दौर में मजहबी दांव चल रही है, केशव प्रसाद मौर्य

    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमों पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि बहिन जी ने राजनीति को व्यापार बना लिया है और इस व्यापार में जातियों का बेसवोट बताकर मजहब की सौदेबाजी कर रही है। बहिन जी द्वारा मजहब आधारित अपील करना आदर्श आचार संहित का उल्लघन है। वे सर्वोच्च न्यायालय के ताजे निर्देश का भी उल्लंघन कर रही हैं।
    श्री मौर्य ने कहा कि बहिन जी चुनाव से डरी हुई है। वे संभावित पराजय से घबराई हुई है। सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश लूटा है। सपा सरकार में घोर अराजकता, अपराधों में वृद्धि, महिला उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का नंगनाच हुआ है। बसपा सरकार में भी अपराध तथा संस्थागत भ्रष्टाचार का बोल बाला रहा है।
    श्री मौर्य ने सवाल किया कि सपा सरकार के पांच वर्ष तक मायावती जी प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर खामोश क्यों रही? दलित बस्तियों पर सपा समर्थित अराजक तत्वों के आतंक के बाद भी बहिन जी यूपी नहीं आई और न कुछ बोली। जबकि भाजपा अत्याचार और उत्पीड़न के विरूद्ध लगातार आवाज उठाती रही, भाजपा सपा-बसपा सरकार के हर जोर जुल्म के खिलाफ न्याय के लिए आवाज बुलन्द की है तथा सड़कों पर उतरी है भाजपा कार्यकर्ताओं नेपुलिस की बर्बर लाठियां खाई है और जेल गये है। मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबकों साथ लेकर सबके विकास की राजनीति करती है और इसका प्रमाण भाजपा शासित राज्य है। बहिन जी बसपा के अस्तित्व की लड़ाई के अंतिम दौरे में है। जनता भाजपा को जिताने का मन बना चुकी है। बहिन जी को यह बात पता है इसी बौखालाहट में वे ऐसे बयान दे रही है। जनता बसपा के हर दांव को चित करने के लिए तैयार है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here